नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता को सत्य की जीत करार दिया है।
आसाराम को सोमवार को चार अन्य आरोपियों के साथ स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से बाहर आते समय एक सवाल के जवाब में आसाराम ने कहा कि भाजपा की यह विजय सत्य की जीत है, जनता सब जानती है कि क्या हो रहा है।
वक्त के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यौन शोषण मामले में उन्हें फंसाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।
दो अन्य आरोपियों शिल्पी और शिवा द्वारा अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने के चलते मामले में सुनवाई को स्थगित कर दिया गया। कोर्ट पुनर्समीक्षा याचिका पर 11 दिसंबर को तर्क सुनेगी।