फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेपी नड्डा बोले- रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था, राजस्थान में गहलोत सरकार भी यही कर रही

Wed, 11 May 2022 01:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान संस्कारों, शांति, विकास और संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार, अनाचार, दलितों और महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहे हैं।
विज्ञापन
सतीश पूनिया ने जेपी नड्डा को पहनाई पगड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अखबार खोलो तो कभी करौली, कभी जोधपुर में हिंसा की घटनाओं के समाचार दिखते हैं। जिस दिन जोधपुर में लोग सड़कों पर थे, उस दिन गहलोत साहब जयपुर में अपना जन्मदिन मना रहे थे। जब रोम जल रहा था तब नीरो बांसुरी बजा रहा था। राजस्थान में भी यही स्थिति है। यह बातें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहीं। 

विज्ञापन

  

जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने श्री गंगानगर के सूरतगढ़ में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन के दौरान राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मुझे बताया कि पिछली सरकार में और वर्तमान सरकार में क्या फर्क है? वसुंधरा सरकार जनता के हित में काम करती थीं,  लेकिन वर्तमान सरकार खुद के हित में काम कर रही है। 
विज्ञापन



नड्डा ने कहा कि राजस्थान संस्कारों के लिए, शांति के लिए, विकास के लिए और संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार, अनाचार, दलितों और महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहे हैं।
विज्ञापन



अखबार खोलो तो कभी करौली, कभी जोधपुर में हुईं हिंसा की घटनाओं के समाचार दिखते हैं। जिस दिन जोधपुर में लोग सड़कों पर थे, उस दिन गहलोत साहब जयपुर में अपना जन्मदिन मना रहे थे। जब रोम जल रहा था, तब नीरो बांसुरी बजा रहा था। यह स्थिति आज के राजस्थान की है।


जेपी नड्डा ने ली संभाग स्तरीय बैठक 
इससे पहले जेपी नड्डा ने सूरतगढ़ में संभाग स्तरीय बैठक नेताओं को बैठक ली। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही रणनीति भी बनाई गई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें