फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा के नए कार्यालय क शुभारंभ, शेखावत बोले- सरकार बनाने के लिए एकजुटता के साथ करने होंगे प्रयास

Sun, 23 Oct 2022 05:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय महत्वपूर्ण है। जहां कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से कार्य करने का तरीका सीखते हैं। उन्होंने सही तरीके और ईमानदारी के साथ कार्य करने की सीख दी।
विज्ञापन
पूजा-पाठ के बाद भाजपा कार्यालय का किया गया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने जोधपुर के बालोतरा में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्धघाटन किया। इस दौरान शेखावत कहा कि पिछले चुनाव में कहीं चूक हो गई थी, इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भी भुगतना पड़ रहा है। आने वाले चुनाव में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुटता के साथ सकारात्मक प्रयास करने होंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय महत्वपूर्ण है। जहां कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से कार्य करने का तरीका सीखते हैं। उन्होंने सही तरीके और ईमानदारी के साथ कार्य करने की सीख दी। 

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यालय में शेखावत ने हवन और पूजा-अर्चना की। जिसके बाद दोनों मंत्रियों ने कार्यालय में एक ही जाजम पर बैठकर चूरमा और दाल- बाटी का स्वाद चखा। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत धवा में कार्यकर्ताओं के साथ जैन पकोड़ा वाले के यहां भी रुके। इस दौरान उन्होंने नीम के पेड़ के नीचे बैठकर गरमा गर्म पकोड़े और जलेबी का आनंद लिया। शेखावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

इसके लिए वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया है, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रमोट किया जा सके। स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करें और ताकि उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय उत्पादों को विदेशों में बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमें स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करना होगा और लोकल उत्पादों का गर्व से प्रचार प्रसार करना होगा। यही मोदी जी की मेक इन इण्डिया थीम को भी प्रमोट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें