तेल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश
- फोटो : सोशल मीडिया
सवाई माधोपुर पुलिस ने रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र के कुस्तला गांव में बीपीसीएल पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी करने के मुख्य सरगना सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस बदमाशों को पकड़कर थाने लाई, जहां पूछताछ में आरोपियों ने बीपीसीएल की पाइल लाइन से तेल चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामलाल पुत्र नंदा गुर्जर निवासी हड़ी की झौंपड़ी थाना बसौली बूंदी सहित सीताराम पुत्र छोटूलाल मीना निवासी खेमा का खेड़ा थाना सकरगढ़ भीलवाड़ा, शैतान पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी नेहड़ी थाना बसौली बूंदी, मुकेश पुत्र सुखदेव गुर्जर निवासी हिण्डौली बूंदी, सियाराम पुत्र श्रवण माली, राजेन्द्र पुत्र बदरीलाल माली निवासी अमरतीया थाना हिण्डौली बूंदी, देवीलाल पुत्र नारायण माली निवासी भगौनिया थाना सामगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों का कोटा जिले के कैथून और देवली के बीच से गुजर रही पाइप लाइन से भी दिवाली के बाद तेल चोरी का प्लान था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने BPCL की पाइप लाइन से तेल चोरी करने की वारदात स्वीकार की है।