फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम को जड़ा थप्पड़

Tue, 19 Apr 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से सांसद कर्नल सोनाराम को सोमवार को बाड़मेर जिले में हुए एक शादी समारोह में एक युवक ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जब तक पुलिस हरकत में आती, तब तक वह मौके से फरार हो गया। आखिरकार देर रात पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई। जिस समय वाक्या हुआ समारोह में जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा भी मौजूद थे। कलेक्टर की सूचना पर तुरंत पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। कर्नल के होठ पर चोट आने के साथ उनके दांत में दर्द है।

थप्पड़ जड़कर युवक मौके पर अपना वाहन छोड़कर भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। देर रात पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सांसद और निजी कॉलेज संचालक खरथाराम बाना के बीच बहस के दौरान बाना ने सांसद को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें