फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान -कोटा में छात्रा ने गले की नस काटकर आत्महत्या की

Sun, 17 Apr 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान का एजुकेशन हब कहे जाने वाले कोटा में आत्महत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को एक बार फिर आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। शहर के राजीव गांधी नगर के एक होटल में रह रही कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा वैष्णवी ने चाकू से हाथ और गले की नस काटकर खुदकुशी कर ली। कोटा में पिछले एक साल में 30 से अधिक छात्रों ने आत्महत्याएं की हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वैष्णवी बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी। वह यहां रेजोनेंस कोचिंग संस्थान में कोचिंग ले रही थी। राजीव गांधी स्थित गुरु वात्सल्य हॉस्टल से सुबह बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवाहर नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में कोटा छात्रों की सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 2014 में कोटा में 45 बच्चों ने आत्महत्या की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें