फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर से बोला भाजपा विधायक, 'उतार लूंगा तेरे कपड़े'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की वसुंधरा सरकार के विधायक रोज नई नई करतूतों से सरकार और पार्टी की छवि को पलीता लगाने में लगे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल का सीएमओ को धमकी देने और गाली गलौज करने का मामला सामने आया था अब बूंदी के विधायक ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया है।
विज्ञापन


बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर से गाली गलौज करते हुए कपड़े उतारने तक की धमकी दे डाली। विधायक और इंजीनियर के बीच का ऑडियो वायरल हुआ तो माननीय बैकफुट पर आ गए।

जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के नैनवा रोड पर जनता कालोनी में कुछ दिन पहले बिजली विभाग ने अवैध रूप से कनेक्शन चलाने वालों पर कार्रवाई की थी। विभाग ने काफी संख्या में लोगों के कनेक्शन काट दिए थे। जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए थे वे शिकायत लेकर विधायक अशोक डोगरा के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

वायरल हुआ धमकी देने का टेप

आरोप है कि विधायक ने धौंस दिखाने के लिए लोगों के सामने ही इंजीनियर गोपाल कृष्‍ण यादव को फोन मिलाया और हड़काना शुरू कर दिया। इंजीनियर ने कार्रवाई को सही ठहराने का प्रयास किया तो विधायक का पारा चढ़ गया, उन्होंने फोन पर ही यादव को कपड़े उतरवाने की धमकी दे डाली।

विधायक ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने का अलावा पुलिस से भी की। दूसरी ओर दोनों लोगों के बीच बातचीत का टेप भी जल्द ही वायरल हो गया। इसमें विधायक साफ साफ धमकी देते हुए भी सुने जा रहे हैं।

मामला सुर्खियों में आया तो विधायक जी बैकफुट पर आ गए। दलील दी कि मुझे याद नहीं मैने ऐसा कुछ कहा हो। हो सकता है बातचीत के दौरान कुछ गर्मागर्मी हो गई हो लेकिन मेरी इंजीनियर के प्रति कुछ ऐसी दुर्भावना नहीं है।

बता दें कि इससे पूर्व भी कोटा विधायक प्रहलाद गुंजल कुछ इसी तरह सीएमओ को धमकाने के मामले में पार्टी से निलंबित किए गए थे। ऐसे में सवाल यही है कि क्या मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे डोगरा पर भी ऐसी कार्रवाई कर पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें