फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा का मिशन 2023 विजय संकल्प, दो दिन चेन्नई में रहेंगे पूनिया, प्रवासियों से करेंगे संवाद

Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 2 और 3 फरवरी को चेन्नई प्रवास पर रहेंगे। जहां भाजपा राजस्थान के मिशन 2023 विजय संकल्प को लेकर प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान बीजेपी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी देश के अलग-अलग राज्यों में रहते हैं। खासकर दक्षिण भारतीय राज्य में इनकी तादाद लाखों में है।  जहां नौकरी-धंधे, व्यापार और एजुकेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग बसे हुए हैं। बहुत से लोगों ने अपने घर भी वहां बना लिए हैं। 

विज्ञापन


मारवाड़ी बाजार में अच्छी पोजीशन में हैं। राजस्थान में उनके काफी परिजन रहते हैं और लगातार ऐसे प्रवासियों का राजस्थान आना-जाना लगा रहता है। ऐसे ही प्रवासी राजस्थानी लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट के लिए आमंत्रित करने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अभी से तैयारी बैठकें शुरू कर दी हैं।

चेन्नई में 2 फरवरी को प्रवासी राजस्थानियों से संवाद
सतीश पूनियां 2 फरवरी की शाम  4.15 बजे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचेंगे। शाम को 5.30 बजे चेन्नई के रिजेंटा सेंन्ट्रल  डेकन होटल में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करेंगे और रात को 9 बजे शक्तिवेल नगर, पुझल में श्री नीलकंड महादेव मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


आदिदेवों की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे
3 फरवरी को सुबह 10 बजे पूनिया शक्तिवेल नगर, पुझल स्थित श्री नीलकंड महादेव मंदिर में वीर तेजाजी महाराज और आदिदेवों की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। सतीश पूनिया प्रवासी राजस्थानी परिवार से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर स्थानीय बीजेपी नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद उनका वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें