फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Rajasthan: बढ़ते दुष्कर्म पर बोली अलका मूंदड़ा- जो सरकार आधी आबादी को सुरक्षित नहीं रख सकती, वह किसी काम की नहीं

Sun, 17 Apr 2022 03:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है लेकिन सरकार कुंभकर्ण की नींद में सोई है।
विज्ञापन
अलका मूंदड़ा ने गहलोत सरकार पर बोला जुबानी हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध और दुष्कर्म की वारदात को लेकर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मूंदड़ा बीकानेर महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने बीकानेर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


अलका मूंदड़ा ने कहा कि हमारा विश्वास है कि जहां स्त्रियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं लेकिन अशोक गहलोत राज में नारी की पूजा तो छोड़िए छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत हमारे मुख्यमंत्री हैं। छोटी-छोटी बच्ची के साथ प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है लेकिन राजस्थान की सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। महिला अपराध को लेकर भाजपा ही नहीं बल्कि हर पार्टी, हर धर्म और समाज की महिला को इसका विरोध करना चाहिए। जो सरकार आधी आबादी को सुरक्षित नहीं रख सकती, वह किसी काम की नहीं। 


अलका मूंदड़ा ने यह भी कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस के राज में महिलाओं का अपमान हो रहा है। आने वाले दिनों में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे आपराधिक घटनाओं के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन भी करेगी। राजस्थान की जनता कांग्रेस के झूठे वादों और इरादों को समझ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें