राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमण्डल में जगह नहीं पाने के कारण भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की नाराजगी सामने आ गई। उन्होंने राजे का नाम लिए बगैर कहा कि जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत से लोग जलते हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद राजे ने तिवाड़ी को पहले मंत्रीमंडल विस्तार से अब तक दूर रखा है। तिवाड़ी ने आशंका जताई कि राजस्थान में निकाय चुनाव के दौरान उनके समर्थक उम्मीदवारों को हराने के प्रयास किए जाएंगे, लेकिन उन्हें ये चुनौती भी मंजूर है।
राजस्थान सरकार के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार में जगह नहीं मिलने पर भी पिछले वर्ष दिसम्बर में भी घनश्याम तिवाड़ी नाराज हुए थे।
बतौर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल के दौरान वसुंधरा के नजदीक माने जाने वाले पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने भी राजे से अपनी नाराजगी ट्वीट के जरिए दिखा दी। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि राजे की जगह ओम माथुर को प्रदेश का सीएम बनाया जाना चाहिए।