राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित राजस्थान के भंवरी देवी अपहरण एवं हत्या मामले के आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को बृहस्पतिवार को जोधपुर की निचली अदालत से सशर्त जमानत मिल गई है।
अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मदेरणा ने अदालत में एक माह की अंतरिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी।
जोधपुर की एसीजेएम (एससी-एसटी मामले) अदालत ने मदेरणा की अंतरिम जमानत अर्जी पूरी तरह नहीं मानी, लेकिन सशर्त जमानत के तहत वे 8 नवम्बर तक पुलिस कस्टडी में अपने गांव चाढ़ी जा सकते हैं। इसके बाद 9 नवम्बर को वह वापस जेल पहुंचेंगे।