फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ बोले- RPSC मेम्बर कटारा की मेहरबानी से डोटासरा का पूरा कुनबा RAS बना, इसकी जांच हो

Wed, 19 Apr 2023 10:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के बाड़मेर बालोतरा में जनाक्रोश महाघेराव और जनसभा के बाद विधानसभा प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और सरकार पर जुबानी हमला बोला। राठौड़ ने आरोप लगाया कि पकड़े गए RPSC मेम्बर कटारा की मेहरबानी से डोटासरा का पूरा कुनबा RAS बना है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेकर कहा- इस सरकार ने प्रदेश के विकास को रोकने का जो कलंक लगाया है, उसके लिए जनता माफ नहीं करेगी। 
विज्ञापन
बालोतरा में जनाक्रोश महाघेराव और जनसभा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने-शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर भर्ती लीक मामले में आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के पकड़े जाने के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और उनके परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कटारा की मेहरबानी से ही डोटासरा का पूरा कुनबा RAS बन गया है । कटारा ने ही RAS का पेपर डोटासरा के परिवार को देखकर पुत्र, पुत्रवधू सहित अन्य लोगों को RAS की नौकरी दिलाई है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन


जिस पायलट ने अपने दस्तखत से गहलोत जी को टिकट दी, उसे ही निकम्मा, नकारा कहा 
राठौड़ बोले- अब कांग्रेस विधायक सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस सरकार ने किसानों के अरमानों को लूट लिया। आज जिन किसानों ने नेशनललाइज बैंकों से कर्जा लिया, उनका एक भी रुपया माफ नहीं हुआ। जिस सचिन पायलट ने अपने दस्तखत से गहलोत जी को टिकट दी थी। उसकी पायलट को गहलोत ने निकम्मा, नकारा कहा है। इसकी रगड़ाई नहीं हुई, कहा है। अब जनता ने इस सरकार की रगड़ाई करने का मानस बना लिया है। राठौड़ ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति में हूं। मेरी निगाहें चेहरों को पढ़ना भी जानती हैं। उनके चेहरों के गुस्से को देखकर मैं कह सकता हूं सरकार की विदाई ऐसी होगी , जो पहले कभी न हुई है और न कभी होगी। 

फॉर्च्यूनर नहीं अब तो दुपहिया सवारी जितने कांग्रेस विधायक जीतेंगे
जनसभा में राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री नंबर वन हूं। लेकिन चुनाव के बाद सरकार आई, तो मिनी बस जितनी सवारियां 21-22 ही बची थीं। अब सरकार के मंत्री खुद कह रहे हैं कि एक फॉच्यूर्नर में आ जाएं, जितने लोग ही चुनाव जीतेंगे। कल तो खेतड़ी जनसभा में उन्हीं के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपने आप को दुरुस्त किया कि मैंने गलत कह दिया कि था हमारी सरकार की हालात यह है कि 2023 चुनावों में फॉच्यूर्नर जितने नहीं अब तो दो पहियों की सवारी में एक मैं और मेरा एक इतने लोग ही जीतेंगे। यह मैं नहीं कह रहा हूं सरकार के लोग के रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ही रायशुमारी में बोले- सिर से लेकर पांव तक सारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी 
राठौड़ ने कहा कि राजधानी में सरकार की रायशुमारी चल रही है। इसमें जो बात निकलकर आई सीनियर विधायक रामनारायण जी मीणा ने कहा कि मैं किसकी बात करूँ। सिर से लेकर पांव तक सारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। वहीं पूर्व मंत्री भरतसिंह कहते हैं इनके सामने अब कोई बात कहने का कोई मतलब नहीं है। सरकार के मुखिया का और भ्रष्ट मंत्रियों का गठजोड़ इस प्रकार का है। सरकार में बैठे लोग बात सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें