फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा नेता पुरोहित बोले- प्रदेश में हो रही अघोषित कटौती, CM गहलोत कर रहे फ्री बिजली का झूठा प्रचार

Sun, 19 Feb 2023 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नारायण पुरोहित कहा कि सच्चाई तो यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी में चल रही अंदरूनी लड़ाई से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की फ्री की घोषणाओं के ढोल पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री बिजली व्यवस्था की सुध लेकर प्रदेशवासियों को बिजली उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही के भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फ्री बिजली के नाम पर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों को बिजली ही उपलब्ध नहीं करवा पा रही है तो सीएम गहलोत बजट घोषणा के मुताबिक सौ यूनिट फ्री बिजली का झूठा ढ़ोल क्यों पीट रहे हैं?

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती पिछले छः महीने से हो रही है, लेकिन अब तो शहरों में भी सुबह, दोपहर और शाम बिजली काटी जा रही है। पुरोहित ने कहा कि सिरोही जिले के लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। बिजली कटौती के बारे में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। किसानों को भी वादे के मुताबिक 6 घंटे की पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है।

नारायण पुरोहित कहा कि सच्चाई तो यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी में चल रही अंदरूनी लड़ाई से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की फ्री की घोषणाओं के ढोल पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री बिजली व्यवस्था की सुध लेकर प्रदेशवासियों को बिजली उपलब्ध करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें