फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अपहरण कर मारपीट के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, बेटे को भी पुलिस ने पकड़ा

Sun, 11 Dec 2022 09:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और उनके बेटे ने एक बुजुर्ग से मारपीट की थी। दोनों ने बुजुर्ग से मारपीट कर दोनों घुटने फोड़ दिए थे। 
विज्ञापन
भाजपा नेता और बेटा गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा पुलिस ने जिले के भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और उसके बेटे को अपहरण, लूट और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक कुवैत रिटर्न बुजुर्ग का अपहरण कर मारपीट का आरोप में दोनों दोषी पाए गए हैं। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी तेज सिंह सांदू ने बताया कि कुवैत रिटर्न अरथूना निवासी रमेशचंद्र कलाल (55) का डूंगरपुर रोड स्थित रॉयल केसरी वाटिका के बाहर से किडनैप कर मारपीट करने का आरोप था। इस मामले में आरोपी लाभचंद्र पटेल और उनके बेटे जिनेश की गिरफ्तारी की गई है।


इससे पहले वाटिका में समाज के ही एक परिवार में शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने वाटिका से बाहर निकलते समय रमेशचंद्र का अपहरण कर लिया था। बाद में आरोपी रमेशचंद्र को ओजरिया बायपास ले गए थे। वहां बुजुर्ग से मारपीट कर दोनों घुटने फोड़ दिए थे। बाद में घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की जांच पूरी होने पर पुलिस ने लाभचंद्र पटेल और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें