दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी की मौजूदगी में हुआ अश्लील डांस
खेड़ली कस्बे के बाजार में भाजपा की जन आक्रोश महासभा के दौरान मुख्य अतिथि दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी थे। कार्यक्रम के दौरान सांसद बिधूड़ी ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामले को युवाओं के साथ धोखाधड़ी बताया और उदयपुर में कन्हैया हत्याकांड और अलवर की मूक-बधिर बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को उठाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने कोरोना में केंद्र सरकार द्वारा हर गरीब को अनाज उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने जैसी उपलब्धियों को भी गिनाया। वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने किसानों को बिजली और खाद की किल्लत के मुद्दे का उठाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताया।
ये नेता रहे महासभा में मौजूद
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष संजय नरुका, पूर्व विधायक मंगलराम कोली, पूर्व विधायक रमेश खींची, मुन्नी देवी खोखर, कठूमर प्रधान संगम चौधरी, राजेश जाटव, सुमन चौधरी, रिचा भारद्वाज, पवन जैन, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गीजगढिया, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल ने भी सभा को संबोधित किया गया। मंडल अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी की अध्यक्षता में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिवलाल मीणा, रामोतार चौधरी, संयोजक ओमवीर फौजदार, सह संयोजक शेर सिंह मीणा ,राजेश लोहिया, प्रीति रानी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, गजेंद्र सिंह नरूका, सुनील बजाज, शेर सिंह मीणा सरपंच कठूमर, संयोजक आनंद शेखावत, रणवीर चौधरी, सतीश जैमन, हरिओम कटारा, निशा भारद्वाज, सुनीता मीणा, पंकज कटारा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीडियो वायरल होने के बाद नेताओं की सफाई
अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि यह किसी की साजिश है। नेताओं ने कहा कि अश्लील डांस नहीं हुआ। जबकि वीडियो में डांस कर रही महिला के पीछे महासभा के पोस्टर साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमकर तालियां भी बजवाईं। चर्चा यह है कि प्रदेश में भाजपा नेताओं की आपसी फूट के कारण जन आक्रोश रैली को जनता का ज़्यादा समर्थन नहीं मिला। तो महिला डांसरों का डांस प्रोग्राम भीड़ जुटाने के लिए बुला दिया गया । पिछले दिनों जनाक्रोश रैली के दौरान नेताओं के झगड़े के कई वीडियो भी सामने आए थे। जिसके बाद अब भाजपा अलाकमान ने जन आक्रोश रैली में बड़े चेहरों को भेजना शुरू किया है । ताकि जन आक्रोश रैली को सफल बनाया जा सके।