सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा को लगता है कि चुनाव में 80 बनाम 20 की बात करेंगे। जाति और धर्म के नाम पर लोगाें को भड़काएंगे और भावनाएं पैदा कर वोट ले लेंगे।
कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। देश में बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार को अहंकार और घमंड में शासन करने की आदत हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीति देश को खोखला कर रही है। संपत्तियों को बेचकर सीमित लोगों तक पैसा पहुंचाया जा रहा है। कोरोना काल में सभी देशों की सरकारों ने लोगों को पैसे दिए, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया।
ऐसा होता तो जनता को मदद मिल सकती थी। पायलट ने कहा कि वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन वो पैसा कहां गया किसी को नहीं पता है। यह पहली सरकार है जिसने सुप्रीम कोर्ट के जजों को राजनीतिक नियुक्तियां दी है। हमें मिलकर इस सरकार से लड़ना होगा।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा को लगता है कि चुनाव में 80 बनाम 20 की बात करेंगे। जाति और धर्म के नाम पर लोगाें को भड़काएंगे और भावनाएं पैदा कर वोट ले लेंगे। लोगों को भाजपा की रणनीति समझनी होगी।