फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी

Fri, 07 Apr 2023 07:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शेखावत ने कहा कि अब उदयपुर में धार्मिक ध्वज लगाने के लिए प्रशासन से आज्ञा लेनी होगी। क्रोनोलॉजी समझिए कि बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद यह निषेधाज्ञा जारी हुई है, यानी विशेष तौर पर यह आदेश भगवा ध्वजों के लिए है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में धार्मिक झंडे लगाने पर कलेक्टर द्वारा लगाई गई रोक को लेकर भाजपा नेता गहलोत सरकार पर हमलावर हैं। अब केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी है। ये भगवा ध्वजा के विरोधी हैं।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि अब उदयपुर में धार्मिक ध्वज लगाने के लिए प्रशासन से आज्ञा लेनी होगी। क्रोनोलॉजी समझिए कि बागेश्वर धाम की धर्मसभा के बाद यह निषेधाज्ञा जारी हुई है, यानी विशेष तौर पर यह आदेश भगवा ध्वजों के लिए है।  

सीएम के वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा 
भर्ती परीक्षा शुल्क में छूट का आदेश जारी नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोतजी के वादों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा। कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष कह रहे हैं, भर्ती परीक्षाओं को नि:शुल्क करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं है। मतलब सरकार ने शुल्क में छूट के बहाने से भर्तियां लटकाने का नया तरीका ढूंढ लिया है कि निर्देश ही न भेजो, प्रक्रिया स्वतः अटक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें