फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार हारा

Sun, 27 Nov 2022 04:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। आखिर में जीत भी भाजपा उम्मीदवार की ही हुई।
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां जिले के अंता में हुए नगर पालिका के वार्ड 3 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 169 वोटों हरा दिया। मतगणना के दौरान 815 मतों में से भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को 491 मत मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार देवीशंकर मेघवाल को 322 वोट ही मिले। भाजपा प्रत्याशी को 169 मतों से विजयी घोषित किया गया। 

विज्ञापन


मतगणना के परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की और नारे भी लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

बतादें कि खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें