फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुष्कर्म के बाद जन्मी बच्ची, नाबालिग मां ने झाड़ियों में फेंका, भाई ने ही की थी ज्यादती

Sun, 27 Nov 2022 03:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस का कहना है कि घटना में जो भी अपराधी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले की जांच भी की जा रही है। उसके माता-पिता की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।  
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा नवजात का इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग ने जन्म के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। शनिवार सुबह लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। जिससे बाद वह गर्भवती हुई थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के चित्तौड़ रोड का है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली 15 साल की एक किशोरी गर्भवती थी। उसके साथ उसके चाचा के लड़के ने दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके गर्भवती होने का समय पर पता नहीं चला था। शनिवार सुबह वह टॉयलेट गई तो बच्चे का जन्म हो गया। अचानक हुई डिलीवरी से वह घबरा गई। किसी को पता न चले इसलिए उसने नवजात को बाल्टी में रखकर झाड़ियों में फेंक दिया और फिर घर आ गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नवजात ने की डिलीवरी एक निजी स्कूल में हुई थी। स्कूल की बाथरूम के इसके कई सबूत भी मिले हैं। नवजात के पिता स्कूल में चौकीदारी का काम करते हैं। पुलिस ने उसके माता-पिता से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। 

हालांकि, बाथरूम में मिले कपड़ों को लेकर उन्होंने कहा कि वे उनकी बेटी के हैं। पुलिस ने उनकी बेटी से पूछताछ की तो उसके डिलीवरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि नवजात और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा, डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। 

इधर, पुलिस का कहना है कि घटना में जो भी अपराधी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के मामले की जांच भी की जा रही है। उसके माता-पिता की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें