फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 22 Oct 2023 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: पोकरण के लाठी थानाक्षेत्र के धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास शनिवार की शाम एक कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास एक कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक बाइक पर सवार क्षेत्र के मोराणी निवासी तरुण (23) वासुदेव (23) व संतोष (24) शनिवार दोपहर को भादरियाराय माता मंदिर व तेमड़ेराय मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

शाम को वापस आते समय करीब साढ़े पांच बजे धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दो टुकड़े हो गए। जबकि कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ली घटना की जानकारी

हादसे को देखते हुए यहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल निजी वाहन से तीनों घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां तरुण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि वासुदेव व संतोष को गंभीर हालत के कारण जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पोकरण पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें