Ajmer: नांदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 1001 आसन पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के 11 पाठ किए गए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
नांदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 1001 आसन पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के 11 पाठ किए गए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
अजमेर के श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 1001 आसन पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। लाल साड़ी परिधान में सजी धजी महिलाओं एवं सफेद कुर्ता पजामा पहने पुरुषों ने पाठ के बाद एक साथ 1001 दीपकों से महाआरती की। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी
समिति के अध्यक्ष गोविंद राम जादम ने बताया कि श्रद्धालुओं को श्री हनुमान चालीसा किताब, केसरिया दुप्पट्टा, आरती के लिए दीपक, पाठ के लिए आसन एवं प्रसाद समिति द्वारा वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन में पंडित सन्तोष शर्मा के सानिध्य में संगीतमय हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी गई।