फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक में ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराए बाइक सवार, तीन की मौत, एक की हालत गभीर

Wed, 18 Oct 2023 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
टोंक में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में बाइक सवार चार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गए। दर्दनाक हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नाबालिग घायल हो गया। उसके इलाज के लिए मालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात तीन बजे हुआ। मालपुरा थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने बताया कि टोरड़ी निवासी शंकर (22) पुत्र गोपाल कहार, अजय (19) पुत्र पप्पू कहार, गणेश (20) पुत्र नोरत कहार और भवानी शंकर (15) पुत्र कालू देर रात खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मूंगफली का छिलका (चारा ) भरकर ला रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे चल रही थी और बाइक सवार उसके पीछे थे। अचानक ट्रैक्टर के सामने गाय आ जाने के कारण ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहे बाइक ट्रॉली से टकरा गए।  

हादसे की सूचना पर परिजन और मालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा। जहां शंकर, अजेय और गणेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल भवानी शंकर को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें