फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर हवाला कारोबार से जुड़े एजेंट से लूट लिए 28 लाख

Wed, 15 Dec 2021 11:54 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।

सार

सूचना पर संजय सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई गई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
Rajasthan police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में मंगलवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने हवाला कारोबार के कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 28 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूरतगढ़ निवासी किशन पारीक एक हवाला कारोबारी है, जिसके पास जेठालाल पारीक नामक एक व्यक्ति कलेक्शन एजेंट का काम किया करता है। जेठालाल शहर में अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये की राशि एकत्रित करके जब ऑफिस लौट रहा था तभी चांदपोल अनाज मंडी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका। बदमाशों की ओर से रुकने का इशारा करने पर जैसे ही जेठालाल ने अपनी गाड़ी रोकी वैसे ही बदमाशों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद बदमाश जेठालाल के पास से 28 लाख रुपये से भरा हुआ बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद जैसे-जैसे जेठालाल ने खुद को संभाला और अपने मालिक किशन पारीक व पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी।
सूचना पर संजय सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई गई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने जेठालाल की शिकायत पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। बदमाशों की ओर से रेकी करने के बाद लूट की इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है और वारदात स्थल के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें