फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: अगले महीने थी बेटी की शादी, चोरों ने किए लाखों रुपये की नकदी, ज्वेलरी पर भी किया हाथ साफ

Tue, 13 Feb 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: शहर में चोर अब दिनदहाड़े चोरी को अंजाम देने से भी बाज नहीं आ रहे। शहर के बीछवाल थाना इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान में चोरी करते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर ली है। चोरी की वारदात के बाद थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मकान की जांच पड़ताल की। 
 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार समता नगर स्थित समता नगर स्थित ए-111 अशोक अग्रवाल के मकान में यह चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य 11 फरवरी को पंजाब गए हुए थे। तब उन्हें अगले दिन पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनका घर खुला पड़ा है। देर शाम लौटने पर जब घर को संभाला तो पाया कि घर के ताले व अलमारियां के ताले टूटे पड़े हैं तथा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 70-80 ग्राम सोना,चांदी के आभूषण व लाखों रुपए की नकदी अज्ञात चोर लेकर के चले गए है।

विज्ञापन

अगले महीने है बिटिया की शादी
मकान मालिक अशोक अग्रवाल ने बताया कि उनके ससुर की तबीयत खराब की सूचना पर वे अपने परिवार सहित 11 फरवरी को सुबह पंजाब निकले थे। अगली सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि उनका मकान खुला पड़ा है। पुलिस के आने के बाद अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।

घटना सीसीटीवी में कैद
अग्रवाल ने बताया कि उनकी बिटिया की 12 मार्च को शादी है, जिनके गहनों को बनवाने के लिये डिजाइन के लिये कुछ जेवरात लाएं हुए थे। चोर ज्वेलरी सहित लाखों रुपए भी ले भागे। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। फिलहाल बीछवाल पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें