फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोए फिर सोते रह गए: बीकानेर के CRPF जवान की अजमेर में मौत, तीन महीने पहले हुए थे भर्ती; परिजन हुए बेसुध

Wed, 19 Mar 2025 12:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: पुखराज सोमवार रात बैरक में सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी बैरक में कोई हलचल नहीं दिखी, तो साथी जवानों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वे अचेत अवस्था में मिले। 
विज्ञापन
CRPF जवान की अजमेर में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के हदां गांव निवासी CRPF जवान पुखराज कड़ेला का ड्यूटी के दौरान साइलेंट हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। महज तीन महीने पहले ही CRPF में भर्ती हुए पुखराज अजमेर ग्रुप केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन


सोते समय अचानक आई मौत
जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी से प्रशिक्षण ले रहे पुखराज सोमवार रात बैरक में सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी बैरक में कोई हलचल नहीं दिखी, तो साथी जवानों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वे अचेत अवस्था में मिले। आनन-फानन में उन्हें यूनिट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  घर में सो रही महिला की चाकू मारकर हत्या, भांजा भी हुआ घायल; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


गांव में शोक की लहर, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव हदां पहुंचेगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान की असमय मृत्यु से परिवार, गांव और जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी और संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


महज तीन महीने पहले हुए थे भर्ती
पुखराज कड़ेला कुछ ही महीनों पहले CRPF में भर्ती हुए थे और प्रशिक्षण के दौरान ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन ने समूचे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने उनकी वीरगति पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें