फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, हादसे से गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2024 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा Bikaner: शहर में देर रात गोगागेट सर्कल पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस भयानक एक्सीडेंट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

सार

Bikaner: शहर में देर रात गोगागेट सर्कल पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस भयानक एक्सीडेंट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
पीबीएम हॉस्पिटल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में गोगागेट सर्कल पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक का सिर बुरी तरह से कुचल गया। घटना के बाद आसपास जमा भीड़ को देखकर ट्रक ड्राइवर ट्रक को भगाकर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर जमा लोगों ने एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग रखते हुए शव उठाने से मना कर दिया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों के सहयोग से शव को पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया। क्षेत्रवासियों ने मामले में देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान श्यामसुंदर पुरोहित निवासी बीदासर बारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें