Bikaner: कल देर रात श्रीडूंगरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ड्राइवरों के शव कई घंटों तक केबिन में फंसे रहे।
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे 11 पर जोधासर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान गांव जोधासर के 25 वर्षीय युवक गंगासिंह पुत्र प्रताप सिंह राजवी और परसनेऊ निवासी शेराराम पुत्र प्रभुराम के रूप में हुई।
विज्ञापन
इस सड़क हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के ट्रोमा सेंटर भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों के शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।