फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कलियुगी बेटे ने किया मां पर धारदार हथियार से हमला, दोनों पैरों के पंजे कटे

Mon, 04 Mar 2024 11:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिन पैरों को छूकर मां का आशीर्वाद लेना था, कलियुगी बेटे ने पारिवारिक विवाद में उन्हीं पैरों को धारदार हथियार से हमला करके काट डाला। मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात करके आरोपी बेटा फरार हो गया।
विज्ञापन
नोखा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नोखा थाना इलाके में कलियुगी बेटे ने मामूली बात को लेकर मां पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में मां के दोनों पैरों के पंजे कट गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को नोखा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा के वार्ड नंबर 11 में रहने वाली मघीदेवी और उसके पुत्र संजय के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार को मघी देवी अपने घर में बैठी थी कि अचानक उसका पुत्र संजय धारदार हथियार लेकर आया और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे उसके दोनों पैरों के पंजे कट गए। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल मघीदेवी को नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


नोखा पुलिस ने मघीदेवी की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें