प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रोग विभाग की रेजिडेंट डॉ. तुलसी कल देर रात गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रही थीं, इसी दौरान होस्टल के पिछले दरवाजे से एक युवक अंदर आ गया, उसके हाथ में एक पत्थर था। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के सिर पर चोटें आई हैं।
हमले की सूचना मिलने पर एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल गुंजन सोनी और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत यादव गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे। फिलहाल महिला रेजिडेंट डॉक्टर का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर पर हमले का विरोध किया है। होस्टल में सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद ऐसी घटना होना शर्मनाक है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के आरोपी और वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।