जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने देर रात निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। तबादला सूची में निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के लगभग सभी थानाधिकारी बदल दिए गए हैं। देर रात जारी की गई इस तबादला सूची में 14 निरीक्षक और 29 उप निरीक्षक शामिल हैं।
तबादलों की सूची इस प्रकार है:
बीकानेर शहर में मनोज कुमार- कोटगेट, बृजभूषण- सदर, विश्वजीत- मुक्ताप्रसाद, सुरेन्द्र- जेएनवी, उदय पाल- कोतवाली, कश्यप सिंह- नया शहर। कोतवाली थानाधिकारी रहीं मोनिका को यातायात विभाग में तथा नया शहर से हटाए गए गोविंद व्यास को साइबर पुलिस थाना भेजा गया है।
बीकानेर ग्रामीण : नरेश कुमार- नाल, आनंद कुमार- बज्जू, धीरेन्द्र सिंह- नोखा, संदीप कुमार- जसरासर, रामकेश मीना- पांचू, राजीव रॉयल- लूणकरणसर, धर्मवीर- कालू, जेठाराम- दंतौर, बलवंत कुमार- खाजूवाला, संदीप कुमार- छत्तरगढ़, धर्मेन्द्र सिंह- पूगल, लखवीर- कोलायत, हरबंशलाल- हदां एवं चंद्रजीत सिंह को रणजीतपुरा भेजा गया है।