फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नागणेची माता से फाग खेलने की अनुमति लेने के बाद फाग उत्सव और चंग की मचेगी धूम, होलाष्टक आज से

Sun, 17 Mar 2024 12:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: माता नागणेची के प्रांगण में माता को इत्र-गुलाल अर्पित कर माता से बीकानेर में फाग खेलने की अनुमति लेकर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने शहर में होली का आगाज किया। आज से शुरू हो रहे होलाष्टक के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में होली की मस्ती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नागणेची मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत कालीन परंपरा के अनुसार बीकानेर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने देर रात नागणेची मंदिर प्रांगण में भजनों की प्रस्तुति देते हुए माता रानी के चरणों में इत्र और गुलालअर्पित कर मां से होली खेलने की अनुमति मांगी। इसके बाद शाकद्विपीय समाज ने देर रात पारंपरिक गेर निकालकर शहर में होली का आगाज किया। 

विज्ञापन


भाई बन्धु ट्रस्ट महामंत्री नितिन वत्स ने बताया कि माता नागणेची के प्रांगण में शाकद्वीपीय समाज ने शाम ढलते ही भजनों के साथ माता के चरणों में धोक लगाई और भजनों की प्रस्तुति देकर नागणेची माता से बीकानेर शहर में होली खेलने की अनुमति देने की अरदास की। उसके बाद मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों को गुलाल का टीका लगाकर और गुलाल उछालकर बीकानेर शहर में होलिका का आगाज किया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के बाद शहर में होली का आगाज हो गया। आज से होलाष्टक शुरू होने के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में होली की मस्ती शुरू हो जाएगी, जो धुलंडी तक चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें