फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एमडी ड्रग्स और अफीम का दूध लेकर जा रहे 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 09:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले की गंगा शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक किलो अफीम का दूध जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गंगाशहर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक किलो अफीम का दूध जब्त किया है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गंगा शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एमडी, अफीम बेचने का कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने नोखा रोड बस स्टैंड के पास दबिश देकर ओमप्रकाश विश्नोई और शिवराज विश्नोई को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास से एमडी ड्रग्स और एक किलो अफीम जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त एमडी ड्रग और अफीम के दूध की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें