फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पहुंचे बीकानेर, टिकट दावेदारों से कर रहे मुलाकात

Wed, 27 Sep 2023 06:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बुधवार को बीकानेर पहुंचे। बीकानेर में एक निजी होटल में बंद कमरे में जोशी ने पार्टी पदाधिकारी के साथ मंत्रणा की। वहीं, अलग-अलग विधानसभा के दावेदारों से भी मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सहित बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार, भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी पहुंचे बीकानेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर के सात विधानसभा क्षेत्रों के टिकट दावेदारों से वन-टू-वन मिलना शुरू कर दिया है। भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी यहां एक होटल में टिकट दावेदारों से मिले। माना जा रहा है कि बीकानेर की तीन विधानसभा सीटों के लिए टिकट लगभग फाइनल हो चुके हैं। लेकिन इससे पहले अन्य दावेदारों से मुलाकात की जा रही है। पार्टी टिकट दावेदारों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी बुधवार सुबह विशेष विमान से बीकानेर हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी के साथ ही पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने भी जोशी का स्वागत किया। इसके बाद यहां श्रीगंगानगर रोड पर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात शुरू की गई।

बता दें कि जोशी ने कई टिकट दावेदारों को अलग से अपने रूम में बुलाकर बातचीत की। उनसे टिकट देने पर जीत का आधार पूछा गया। वर्तमान भाजपा विधायकों से भी जोशी मुलाकात कर रहे हैं। इसके अलावा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य से भी अलग से बातचीत की गई। आचार्य स्वयं टिकट के दावेदार होने के साथ पार्टी की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। सभी सातों सीटों का फीडबैक भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी जयपुर में भी मंथन
चुनाव प्रभारी जोशी के साथ मीटिंग के बाद आज ही टिकट फाइनल नहीं होंगे। अभी इस बारे में जयपुर में भी मंथन होगा। जयपुर में गृहमंत्री अमित शाह अन्य नेताओं के साथ टिकट पर मंथन करेंगे। इसके बाद ही टिकट फाइनल होगा। माना जा रहा है कि जल्दी ही बीकानेर की दो से तीन टिकट पर भाजपा निर्णय कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें