फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हत्यारे तक पहुंची

Thu, 13 Jun 2024 10:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: शहर के गंगानगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस घटनाक्रम में पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। बता दें कि पकड़ा गये 18 वर्षीय आरोपी गीगासर निवासी प्रभूसिंह ने शातिराना अंदाज में हत्या कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के गंगाशहर क्षेत्र स्थित गणेश धोरे के पास मिले बुजुर्ग के शव के मामले में खुलासा हो गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गये 18 वर्षीय आरोपी गीगासर निवासी प्रभूसिंह ने शातिराना अंदाज में हत्या कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने ब्लाइंड मर्डर की तह तक पहुंचने के लिये आईटी सेल का सहारा लिया और पुलिस टीमों ने बीकानेर से देशनोक नोखा के बीच करीब 200 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपी प्रभूसिंह पकड़ में आया।

पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद गणेश धोरे के पास शव को फेंककर मृतक की स्कूटी से नोखा रोड होते हुए पलाना देशनोक चला गया। जिसके बाद आरोपी इधर-उधर कपड़े से मुंह बांध कर घूमता रहा। वहां से नोखा गया और फिर नोखा से देशनोक आया और छिपता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक गाड़ियों में खलासी के रूप में जाने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही धरा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें