फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ‘मुख्यमंत्री हमारे पीछे डंडा लेकर दौड़ रहे हैं’...क्या बोल गए भजनलाल के मंत्री खींवसर; जानें सबकुछ

Sat, 14 Dec 2024 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan: भजनलाल शर्मा की कार्यशैली को लेकर एक दिलचस्प बयान मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दे दिया। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री खुद हर बजट घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए बेहद सक्रिय हैं।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह खींवसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री और बीकानेर प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर ने शुक्रवार को अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद हर बजट घोषणा को जमीन पर उतारने के लिए बेहद सक्रिय हैं।

विज्ञापन


मंत्री खींवसर ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "सीएम हमारे पीछे डंडा लेकर दौड़ रहे हैं। वे हर मंत्री से फीडबैक ले रहे हैं कि बजट घोषणाएं पूरी हुईं या नहीं। यह मेरे राजनीतिक जीवन में पहली बार है जब कोई सीएम इतनी गंभीरता से घोषणाओं को अमल में लाने पर जोर दे रहा है।"
 

सरकार अपने चुनावी वादों पर फोकस
मंत्री ने स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल में कई घोषणाएं की थीं, जिन्हें पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, "हमने कभी यह नहीं कहा कि खजाना खाली है। हम हर बजट घोषणा को पूरा करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री खुद नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और हमें जवाबदेही के लिए प्रेरित कर रहे हैं।"

विज्ञापन


घोषणाओं को ग्राउंड पर लाने का दबाव
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रियों से यह पूछते हैं कि उनके जिले में क्या हुआ और क्या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा हर वादे को पूरा करने की है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें