फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती की शादी का मामला, नगर निगम ने भी बना दिया मैरिज सर्टिफिकेट; जानें मामला

Sat, 14 Dec 2024 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: दो अलग समुदाय के युवक-युवती का मैरिज सर्टिफिकेट नगर निगम ने बना दिया। उक्त मामले को लेकर परिजनों ने गलत बताकर इसकी शिकायत कर दी। आइये जानते है पूरा मामला
 
विज्ञापन
अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती की शादी का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम द्वारा दो अलग समुदायों के युवक-युवती का मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है। युवती के परिजनों ने इस प्रमाण-पत्र को गलत बताते हुए नगर निगम और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


बता दें कि युवती 10 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत गंगाशहर पुलिस थाने में की गई। गुरुवार को युवती एक युवक के साथ थाने में पेश हुई और खुद को शादीशुदा बताया। दोनों ने नगर निगम द्वारा 9 दिसंबर को जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो धर्म परिवर्तन का प्रमाण-पत्र पेश किया गया, न ही शादी का कोई अन्य प्रमाण दिया गया, फिर भी नगर निगम ने एक ही दिन में मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया। मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने निगम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि युवक-युवती अलग-अलग समुदाय से हैं इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने एक ही दिन में बिना किसी जांच के मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया, जोकि दो समाजों में वैमनस्यता पैदा कर सकता है। निगम उपायुक्त को इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

इस मामले में दोषी कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। शिकायत के बाद नगर निगम ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। विवाह पंजीयन प्रकोष्ठ की प्रभारी चंचल चावरिया को भी जांच के चलते हटा दिया गया है। परिजनों ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें