फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: अवैध खनन के विरुद्ध डीएसटी व पुलिस की कार्रवाई, चार जेसीबी व दो ट्रैक्टर जब्त, छह आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 11:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जिले में जिप्सम पाउडर, बजरी और व्हाइट क्ले के अवैध खनन पर शुक्रवार देर रात को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। डीएसटी एवं दंतौर थाना पुलिस ने कुम्हारवाला डेर में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
अवैध खनन के विरुद्ध डीएसटी व पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के मुताबिक कुम्हारवाला डेर में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर शुक्रवार रात को एएसपी (ग्रामीण) डॉ. प्यारेलाल शिवरान के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी कुलदीप सिंह चारण व दंतौर थाना पुलिस ने दबिश दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब वहां पहुंची, तब जेसीबी मशीनों से खनन किया जा रहा था। पुलिस को देखकर व मौजूद लोग हड़बड़ा गए और भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। बता दें कि पुलिस ने मौके से चार जेसीब मशीन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर, मशीन को जब्त किया है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम
पुलिस ने दंतौर के 6 पीआरए निवासी कुलदीप गोदारा, गाढ़वाल निवासी अशोक, श्री बालाजी के मकौड़ी गांव निवासी बालाराम श्यामसर निवासी शेराराम अर्जुनराम, दंतौर के कुम्हारों का डेर निवासी छगन महिया को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी कुलदीप चारण, डीएसटी के एएसआई राम करन, हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, लखविंदर सिंह, देवेन्द्र, राजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें