फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पुरानी बावड़ी में महिला व मासूम का मिला शव, नाल थाना इलाके की घटना, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 06 Mar 2024 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: नाल थाना इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक महिला ने अपनी चार महीने की बच्ची के साथ बावड़ी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
पुरानी बावड़ी में महिला व मासूम का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाल पुलिस थाना क्षेत्र के चावड़ा बस्ती निवासी उम्मेद सिंह की पत्नी अपनी चार महीने की बच्ची को लेकर सुबह बिना बताए घर से निकल गई। परिजन सुबह से ही उसे ढूंढ रहे थे। गांव की सीमा पर एक पुरानी बावड़ी के पास महिला की चप्पल देखकर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना नाल पुलिस थाना को दी।

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मौके पर पहुंची नाल थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए। पुलिस के अनुसार महिला भंवरी कंवर अपनी चार महीने की पुत्री हर्षिता के साथ घर से बिना बताए चली गई थी, इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने महिला की चप्पल बावड़ी के पास देखकर पुलिस को सूचना दी थी। प्रथमदृष्टया यह मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पीबीएम के अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। जहां दोनों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें