फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पेंट्रीकार से यात्रियों को परोसी जाने वाली शराब की खेप बरामद, आरपीएफ ने की कार्रवाई

Tue, 28 Nov 2023 12:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: हिसार से परिचालित होने वाली ट्रेन की पेंट्रीकार में शराब की सूचना मिली। इसके बाद आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंट्रीकार से यात्रियों को परोसी जाने वाली शराब की बोतलें, अवैध रूप से परिवहन की जा रही पटाखों की खेप को बरामद किया है।
विज्ञापन
पेंट्रीकार से यात्रियों को परोसी जाने वाली शराब की खेप बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंट्रीकार से यात्रियों को परोसी जाने वाली शराब की बोतलें, अवैध रूप से परिवहन की जा रही पटाखों की खेप को बरामद किया है। आरपीएफ ने इस मामले में पेंट्रीकार कर्मी को रंगे हाथ दबोचा है। आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह छापेमारी की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि हिसार से परिचालित होने वाली ट्रेन की पेंट्रीकार में शराब की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पेंट्रीकार कर्मी को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पेंट्रीकार कर्मी यह शराब ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बेचने वाला था।

शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी
इसी प्रकार श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर तथा लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर 18-18 हजार रुपए की शराब जब्ती की कार्रवाई की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर नीलू गोठवाल ने बताया कि शराब के साथ-साथ श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से 7 हजार के डोडा पोस्ट और बीकानेर रेलवे स्टेशन से करीब 2 हजार के पटाखे का परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें