फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप में दुष्कर्मी गिरफ्तार, गौ भक्तों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया

Mon, 12 Aug 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के गंगा शहर थाना इलाके में एक हैरान करने का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग द्वारा गाय के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर आक्रोशित गो भक्तों ने शहर के मुख्य मार्ग को बाधित कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा शहर थाना इलाके के रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के पीछे घड़सीसर के खदानों की तरफ एक युवक द्वारा गाय के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक फैक्ट्री की छत पर काम कर रहे एक श्रमिक ने उसका के वीडियो बना लिया। उसने अपने साथी को फोन किया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में गौ भक्त वहां पहुंच गए। गाय के साथ कुकर्म का आरोपी पास की झुग्गी में रहता है। 

विज्ञापन


गौ भक्त जब उसे पकड़ने गए तो झुग्गी वाले वहां इकट्ठे हो गए और गौ भक्तो पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौ भक्तों की निशानदेही पर एक युवक को पकड़कर ले गई। गौ भक्त भी पुलिस के पीछे थाने पहुंच गए और एफआईआर की कॉपी मांगने लगे लेकिन एफआईआर में देरी होते देख रास्ता जाम कर दिया। 

एसएचओ समरवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। वह नामजद है, लेकिन उसकी आयु को लेकर संदेह है। पुलिस ने दस्तावेज मंगवाए हैं। गाय का मेडिकल कराने के लिए उसे पशु चिकित्सालय भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें