फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: डॉ. बीडी कल्ला पर लगे आरोपों का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक व्यास का पुतला जलाया

Wed, 31 Jan 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला पर लगाए आरोपों का विरोध हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक जेठानंद व्यास का पुतला जलाया।
विज्ञापन
डॉ. बीडी कल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास द्वारा विधानसभा में डॉ. बीडी कल्ला पर लगाए गए आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पश्चिम विधानसभा भाजपा विधायक जेठानंद व्यास का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। 

विज्ञापन


शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी बताया कि पश्चिम विधानसभा के भाजपा विधायक जेठानंद व्यास ने विधानसभा में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार और गलत हैं। डॉ. बीड़ी कल्ला 1980 से राजनीति में हैं, उन पर आज तक कोई भी आरोप नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास द्वारा डॉ. बीडी कल्ला पर लगाए आरोप को लेकर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर उन्होंने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक का विरोध करेंगे। इस दौरान श्रीलाल व्यास उपाध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी नितिन वत्सस संगठन महामंत्री, एसटी विभाग के अध्यक्ष गोवर्धन लाल मीणा, सुमित जोशी, सचिन, पाबूराम नायक, रमेश कुमार नायक, खेमचंद तेजी, हंसराज बिश्नोई, मैक्स नायक, बालाराम नायक,छात्र नेता यशवर्धन नायक, मुमताज शेख, कार्यकर्ताओं ने विधायक जेठानंद के बयान का विरोध प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें