फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: ट्रेन में आई पुलिसकर्मियों को नींद, हथकड़ी खोलकर भाग निकला कैदी, एसपी ने किया सस्पेंड

Tue, 18 Mar 2025 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

घटना के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई, जिस पर आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर एसपी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए। जिलेभर में नाकेबंदी कर फरार कैदी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
ट्रेन से फरार हुआ कैदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा से बीकानेर सेंट्रल जेल लाया जा रहा एक कैदी मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से फरार हो गया। आश्चर्यजनक रूप से कैदी ने हथकड़ी खोल ली और पुलिसकर्मियों के सोने का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस वाहन को भालेरी के पास ट्रॉले ने मारी टक्कर, हादसे में एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल

जानकारी के अनुसार चोरी के दो मामलों में सजा काट रहे कैदी आकाश अवध असम एक्सप्रेस से बीकानेर लाया जा रहा था। रास्ते में पुलिसकर्मियों को नींद आ गई, जिसका फायदा उठाकर उसने हाथ में लगी हथकड़ी खोल ली और चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को सभी लापरवाह पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमाबंदी नहीं मिलने से नाराज किसान, पहले तहसीलदार ऑफिस पर चप्पल मारी, फिर धरने पर बैठा

एसपी कावेंद्र सिंह सागर के आदेश पर जिलेभर में नाकेबंदी कराई है। आसपास के जिलों के एसपी से भी संपर्क कर कैदी की तलाश की जा रही है। फरार कैदी आकाश पर चूरू और पिलानी थानों में चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें उसे सजा हो चुकी थी। इसके अलावा, हरियाणा में भी उसके खिलाफ चोरी का मामला लंबित है। फिलहाल पुलिस टीम कैदी के संभावित छुपने की जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें