फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: शिक्षक प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका के संग की आत्महत्या, पानी के कुंड में मिले प्रेमियों के शव

Wed, 15 May 2024 11:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शिक्षक के प्यार में पड़ी नाबालिग छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ पानी के कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। पालना गांव की गौशाला में बने कुंड से युवक-युवती के शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशनोक थाना क्षेत्र के गांव पलाना में गौशाला के कुंड में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर जाब्ते के साथ पहुंची देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने शव कुंड से निकलवाकर देशनोक सीएचसी भिजवाए, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।

विज्ञापन


प्रेमी की शिनाख्त पूनमचंद प्रजापत निवासी बंगला नगर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पूनमचंद बंगला नगर के एक निजी विद्यालय में शिक्षक है इसी विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग प्रेमिका कक्षा दसवीं की छात्रा है। इस प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमी शिक्षक को विद्यालय से निकाले जाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें