फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: दो दिन पहले भाजपा से निष्कासित हुए, अब पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा, गनी के सितारे गर्दिश में

Sun, 28 Apr 2024 04:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

कल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के बाद मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने दो दिन पहले भाजपा से निष्कासित अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आज एडीएम के घर पेश करने के बाद जमानत नहीं होने पर गनी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले अनुशासन भंग के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को कल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के इल्जाम में गिरफ्तार करने के बाद आज एडीएम सिटी के घर पेश किया गया, जहां जमानत नहीं होने के चलते उन्हें जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कल गश्त के दौरान उस्मान गनी ने पुलिस थाने के सामने पुलिसकर्मियों से उलझते हुए बदसलूकी जिसके बाद मुक्ताप्रसाद पुलिस ने गनी को शांति भंग की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

अभी दो दिन पूर्व ही भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत ने बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे सियासी पंडित गनी की इस गिरफ्तारी को प्रधानमंत्री के विरोध का नतीजा मान रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें