बीकानेर में भारतमाला रोड पर एक अर्टिगा आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में लगी आग से चालक जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जिले के नापासर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भारतमाला रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में बाड़मेर से लूणकरणसर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत ही आग लग गई, जिससे कार चालक मौके पर ही जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति ने बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार लूणकरणसर की थी। हादसे की वजह वाहन की गति और सड़क पर ट्रक की मौजूदगी बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।