फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे पढ़ेगा तो कैसे बढ़ेगा इंडिया: शिक्षा के मंदिर में कलम की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, देखें स्कूल का हाल

Tue, 25 Jun 2024 08:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यालय में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। यहां बच्चों से नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
स्कूल में साफ-सफाई करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्थान पर बच्चों से स्कूल में साफ सफाई कराई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ये वीडियो बीकानेर से कुछ दूरी पर स्थित शोभासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। 

विज्ञापन




वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिन बच्चों के हाथ में कॉपी-किताब होनी चाहिए उन्हीं हाथों में स्कूल प्रबंधन ने झाड़ू और फटका मारने का कपड़ा पकड़ा दिया है। वीडियो में विद्यालय के कई बच्चों के हाथ में झाड़ू है और वे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगा रहे हैं। 

एक मिनट 22 सेंकेड के इस वीडियो में कुछ बच्चियां हाथ में कपड़ा लेकर स्कूल के पंखे को साफ करती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ बच्चियां विद्यालय परिसर में झाडू लगा रही हैं। वीडियो बनाने के दौरान एक महिला जोकि वहां की अध्यापिका बताई जा रही है, वीडियो बनाने वाले ग्रामीण से मोबाइल छीनने का प्रयास भी करती है। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यहां बच्चे नियमित रूप से बच्चे ही साफ सफाई करते हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यालय में सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें