फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दोस्ती...: बरसों बाद पुराने मित्र से मिले मंत्री किरोड़ीलाल, इमर्जेंसी में रहे थे साथ; इस बात पर हुए भावुक

Mon, 29 Sep 2025 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Kirori Lal Meena Meets Old Friend: मंत्री किरोड़ी मीणा ने जब अपने दोस्त से पूजा-पाठ के बारे में पूछा तो नारायण ने दीवार पर बनी भगवान भोलेनाथ की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा कि यही मेरा मंदिर है, रात को जागकर इनसे ही बातें करता हूं।
विज्ञापन
बरसों बाद दोस्त नारायण से मिलकर ताजा हुईं मंत्री किरोड़ीलाल की पुरानी यादें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति की भीड़भाड़ और सत्ता की व्यस्तताओं के बीच जब कोई नेता अपने पुराने रिश्तों को याद करता है तो इंसानियत का असली चेहरा सामने आता है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बीकानेर दौरे के दौरान कुछ ऐसा ही कर दिखाया।

विज्ञापन

 
नकली खाद फैक्टरियों पर कार्रवाई
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रविवार देर रात बीकानेर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गंगापुरा और सांखला फांटे के पास चल रही दो नकली खाद फैक्टरियों पर छापामारी की। कार्रवाई में लगभग 65 हजार नकली खाद के कट्टे जब्त किए गए। यह कदम किसानों को मिल रही मिलावटी खाद पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है।
 
आपातकाल के दिनों का साथी
बीकानेर प्रवास के दौरान मंत्री मीणा अपने पुराने दोस्त नारायण से मिलने भी पहुंचे। आपातकाल के समय जब मीणा बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे, तब वे संघ से जुड़े होने के कारण पुलिस की नजर में थे। उस कठिन दौर में नारायण ने उन्हें छिपाने से लेकर देखभाल तक की थी। यही रिश्ता वर्षों बाद फिर ताजा हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sawai Madhopur News: निजी दौरे पर रणथंभौर पहुंचीं प्रियंका गांधी, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा की तैयारियां कीं

दरअसल, आज वक्त ने करवट ली है। नारायण की माली हालत खराब है, अकेलापन उन्हें भीतर से तोड़ रहा है। लेकिन जैसे ही यह खबर डॉ. किरोड़ी तक पहुंची, वे बिना देर किए मित्र के दरवाजे पर पहुंच गए। मित्र किरोड़ी को देख नारायण की आंखें छलक पड़ीं, उन्होंने गले लगकर कहा कि डॉ. साहब मेरे लिए कृष्ण जैसे हैं। सुदामा की कुटिया में पधारना आज के जमाने में बहुत बड़ी बात है। आज तो अपने भी भूल जाते हैं। वहीं, मंत्री किरोड़ीलाल ने न केवल उनकी आर्थिक मदद की, बल्कि दिलासा भी दिया कि वे जीवन में कभी अकेले नहीं हैं। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

बरसों बाद दोस्त नारायण से मिलकर ताजा हुईं मंत्री किरोड़ीलाल की पुरानी यादें - फोटो : अमर उजाला
अकेलेपन में भगवान का सहारा
जानकारी के मुताबिक, नारायण इस समय जोशीवाड़ा स्थित अपने मकान में अकेले रह रहे हैं। मंत्री ने जब उनसे पूजा-पाठ के बारे में पूछा तो नारायण ने दीवार पर बनी भगवान भोलेनाथ की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहा कि यही मेरा मंदिर है, रात को जागकर इनसे ही बातें करता हूं। यह सुनकर मंत्री मीणा भी भावुक हो गए।
 
दोस्ती में झलकी पुरानी यादें
मुलाकात के दौरान मीणा ने हंसते हुए नारायण की पुरानी टीवी को देखकर मजाक में कहा कि यह तो बाबा आदम के जमाने की टीवी लगती है। इसके बाद दोनों ने पुरानी यादों को साझा किया। बरसों बाद अपने पुराने साथी से मिलकर मंत्री भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: राहुल गांधी को जान से मारने की कथित धमकी पर बोले टीकाराम जूली, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें