फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, डॉ. दंपती का परिवार खत्म; भाई-बहन की मौत

Thu, 12 Jun 2025 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/उदयपुर/बांसवाड़ा/बालोतरा/बीकानेर

सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है। विमान में हादसे के दौरान 242 यात्री सवार थे, इनमें 12 यात्री राजस्थान के भी थे। प्लेन क्रैश में सभी की मौत हो गई है। डॉक्टर दंपति का परिवार खत्म हो गया। मार्बल कारोबारी के बेटा-बेटी और एक नविवाहिता की भी जान चली गई।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोग  सवार थे। विमान में सवार एक ही परिवार के पांच लोग बांसवाड़ा के रहने वाले थे। वहीं, मार्बल कारोबारी के बेटा-बेटी समेत पांच लोग उदयपुर, एक बालोतरा और एक बीकानेर के रहने वाले थे। विमान हादसे में सभी की मौत हो गई है। उनके घरों में मामत पसर गया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बधाया हैं।    

विज्ञापन

हादसे में पूरा परिवार खत्म। - फोटो : अमर उजाला
बांसवाड़ा के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
जानकारी के अुनसार, भीषण हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान से बांसवाड़ा की रातीतलाई कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर जेपी जोशी के बेटे प्रतीक, बहू डॉ कौमी और तीन बच्चे मिराया, नकुल और प्रद्युत लंदन जा रहे थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई।

भाई-बहन समेत दो शेफ की मौत। - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर के मार्बल करोबारी के बेटा-बेटी समेत चार की मौत
उदयपुर के मावली में रहने वाले प्रकाश मेनारिया पुत्र नारायण मेनारिया (48) और वर्दी चंद पुत्र नारायण लाल (54) निवासी वल्लभनगर भी फ्लाइट में सवार थे। दोनों पेशे से शेफ थे और साथ में यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा उदयपुर के सहेली नगर में रहने वाले मार्बल कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी (25) और बेटी शगुन मोदी (22) भी इसी फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। दोनों भाई बहन लंदन घूमने जा रहे थे। दोनों ने एमबीए किया था और अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। हादसे में सभी की मौत हो गई।

पिता के साथ बेटी की आखिरी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
बालोतरा की खुशबू की मौत, जनवरी में हुई थी शादी
बालोतरा की रहने वाली खुशबू राजपूतोहित पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित भी सवार थी। जनवरी 2025 में खुशबू की शादी मनफूल सिंह निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। बुधवार को गांव से पिता मदनसिंह और चचेरे भाई खुशबू को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए थे। वापस लौटते समय उन्हें हादसे की जानकारी मिली।

कारोबारी अभिनव की मौत। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक के कारोबारी दोहिते की मौत  
एयर इंडिया के क्रैश हुए प्लने में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिते अभिनव परिहार पुत्र शिव परिहार भी सफर कर रहे थे। अभिनव लंदन में बिजनेस करते थे। हादसे में उनकी भी मौत हो गई है। 

पढ़ाई के लिए लंदन जा रही थी पायल। - फोटो : अमर उजालाव
पढ़ाई के लिए लंदन जा रही पायल की मौत
अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार उदयपुर के गोगुंदा की रहने वाले पायल खटीक की मौत हो गई। पायल पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने लंदन जा रही थी। वह अपने परिवार के साथ गुजरात के हिम्मत नगर में रहती थी। गोगुंदा में पायल की दादी को इसकी जानकारी नहीं है। पायल खटीक की मौत से पूरे क्षेत्र में फैली शोक की लहर फैल गई है। गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने हादसे को लेकर दुःख जताया है।
विज्ञापन

सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने परिजनों ने की बात, जताया दुख 
हादसे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभ और शगुन के परिजनों के अलावा हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार वालों से फोन पर बात की। सीएम शर्मा ने दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और किसी भी प्रकार के सहयोग की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार आपके साथ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें