फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइंतहा मोहब्बत: मां रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, अपने प्यार का वास्ता दिया...फिर भी प्रेमी संग चली गई बेटी

Mon, 05 Feb 2024 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

मां रोती गिड़गिड़ाती रही, लेकिन बेटी का दिल नहीं पसीजा और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। मां अपनी बेटी को घर चलने के लिए मिन्नतें करती रही, लेकिन बेटी नहीं मानी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में खाजूवाला थाना इलाके की एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ हनुमानगढ़ जिले के शिव मंदिर में जाकर शादी कर ली। सोमवार को शादीशुदा प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। इस दौरान लड़की की मां ने उसे मनाने की कोशिश की, उसको अपने प्यार का वास्ता दिया, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खाजूवाला थाना क्षेत्र-9 केजेडी के रहने युवक दिलीप कुम्हार खाजूवाला वार्ड नंबर-7 की रहने वाली बिंदु से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों दोनों ने हनुमानगढ़ के शिव मंदिर में जाकर शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे। उसके बाद प्रेमी युगल सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा था। 

विज्ञापन


इस दौरान युवती के परिजन भी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मौजूद थे। वे युवती को काफी समझाते रहे, लेकिन युवती प्रेमी के संग जाने की जिद पर ही अड़ी रही। प्रेमी युगल के बालिग होने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को साथ जाने की इजाजत दे दी।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास खड़े युवती के परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने के लिए काफी मिन्नतें करते रहे। लेकिन युवती परिजनों को यह कहते हुए कि मैं इसके साथ खुश हूं, अपने प्रेमी के साथ चली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें