फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: बिजली विभाग की लापरवाही पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी भड़के, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Aug 2023 01:26 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भाटी के नेतृत्व में क्षेत्र वाईज रेल और बसों के रूट को जाम किया गया।
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते सड़क जाम करते देवी सिंह भाटी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के बिजली विभाग की लापरवाहियों के खिलाफ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में जिले में शुक्रवार को क्षेत्र वाईज रेल और बसो के चक्के जाम किये जा रहे है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण किसान आमजन सहित भाटी समर्थकों द्वारा चक्काजाम जारी है। 

विज्ञापन


श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू,गड़ियाला,गिरिराजसर,भोलासर सांखला फांटा,गाढ़वाला,केसर देसर,कील्चू, नाल सहित विभिन्न गांवो के अलावा जिले भर में गांव नापासर, गांधी प्याऊ, टेचरी फांटा, बीकानेर में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय आगे बाबा प्याऊ के समीप टायर जलाकर रास्ता रोककर जाम किया गया। 

पूर्व मंत्री बोले सरकार को अपना त्यागपत्र देना चाहिए
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने भाटी समर्थको से समझाइश कर रास्ता खुलवाने के प्रयास कर रही है। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि बिजली की बढ़ती कटौतियों, बेलगाम बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हर वर्ग चाहे किसान हो, व्यापारी हो या आम जनता सभी लाचार हैं। दूसरी तरफ बिजली के भारी बिलों के बावजूद भी बिजली कटोतियों में हो रही अनियमितताओं से किसान हर तरीके से मरने के कगार पर खड़ा हैं । ऐसी निकम्मी सरकार को अपना त्याग पत्र दे देना चाहिए। 
विज्ञापन


अचानक हुए इन प्रदर्शनों से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। देवी सिंह भाटी ने अपने समर्थकों को आह्वान किया है कि वे बिजली विभाग के खिलाफ क्षेत्र वाईज पूरे बीकानेर जिलें में जो कार्यकर्ता जहां भी हैं वहीं, गांव और कस्बों से थोड़ी दूरी पर ही  रेल और बसों का चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराएं। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें